संदेश

narendra modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"सार्वजनिक तौर पर बोलने को मजबूर हूं": बिहार में कांग्रेस की करारी हार के बाद बोले सिब्बल

चित्र
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दौरान कांग्रेस (Congress) विपक्षी महागठबंधन की सबसे कमजोर कड़ी के तौर पर उभरने के पार्टी के शीर्ष नेता ने सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए पार्टी में अनुभवी ज्ञान रखने वाला, सांगठनिक स्तर पर अनुभवी और राजनीतिक हकीकत को समझने वाले लोगों को आगे लाने की मांग की है. पार्टी नेतृत्व पर बिना लागलपेट के आलोचना करते हुए सिब्बल ने कहा कि आत्मचिंतन का समय खत्म हो गया है. कपिल सिब्बल ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा, हमें कई स्तरों पर कई चीजें करनी हैं. संगठन के स्तर पर, मीडिया में पार्टी की राय रखने को लेकर, उन लोगों को आगे लाना-जिन्हें जनता सुनना चाहती है. साथ ही सतर्क नेतृत्व की जरूरत है, जो बेहद एहितयात के साथ अपनी बातों को जनता के सामने रखे. सिब्बल ने कहा, पार्टी को स्वीकार करना होगा कि हम कमजोर हो रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस के निराशानजक प्रदर्शन पर सिब्बल ने कहा, "जिन राज...